बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के खन्ना बिल्डिंग के पीछे गन्ना मिल वाली गली निवासी 74 वर्षीय पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड कर्मचारी सियाराम पुत्र रग्घुलाल को कार ने मारी टक्कर इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बताया सियाराम पीडब्ल्यूडी में चतुर्थ श्रेणी के पद पर थे रिटायर्ड होने के बाद से घर पर रहते थे । सोमवार को सुबह घर से बड़ा डाकखाना के पास प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के आश्रम टेम्पू में बैठकर जा रहे थे रास्ता में कोतवाली क्षेत्र के होटल डी ग्रांड के पास तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी जिसमें सियाराम और टैम्पू चालक रामनिवास दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान बुधवार की रात में सियाराम की मौत हो गई चालक रामनिवास का इलाज चल रहा है। टक्कर मारने बाली कार को कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।