मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

बदायूँ में सेफ फ्यूचर अभियान के तहत 55 स्कूली वाहन चेक, दो सीज,05 स्कूली वाहनों का चालान

August 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। 11 अगस्त से 25 अगस्त तक चलाए जा रहे अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीमों ने स्कूल परिसरों में खड़े स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया, जबकि प्रवर्तन दलों ने सड़क पर 55 स्कूली वाहनों को चेक किया। कार्रवाई के दौरान मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए पांच स्कूली वाहनों के चालान किए गए, जबकि दो वाहनों को सीज कर परिवहन कार्यालय बदायूँ में खड़ा कराया गया।चेकिंग के दौरान एसएस पब्लिक स्कूल उझानी के एक वाहन का मामला सामने आया। वाहन एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे मॉडिफाई कर स्कूल बस के रूप में संचालित किया जा रहा था। विभाग के अनुसार वर्ष 2023 से वाहन की फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण संबंधी प्रपत्र अपूर्ण थे। वाहन को सीज कर परिवहन कार्यालय बदायूँ में खड़ा करा दिया गया। एआरटीओ हरिओम ने बताया कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है और स्कूल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा फिटनेस समाप्त पाए गए एक अन्य स्कूली वाहन को भी सीज किया गया।विभागीय जांच में एक निजी वाहन का भी स्कूली बच्चों के परिवहन में इस्तेमाल किया जाना पाया गया, जिसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों की रेड लिस्ट भी तैयार की है।इसमें अल हफीज एजुकेशन एकेडमी के दो, नेशनल पब्लिक स्कूल आलापुर के दो तथा आरवी इंटर कॉलेज वजीरगंज के दो वाहन शामिल हैं।विभाग के मुताबिक इन विद्यालयों को वाहनों की फिटनेस कराने के लिए दो बार नोटिस भेजे जा चुके हैं, इसके बावजूद फिटनेस नहीं कराई गई। ऐसे वाहनों के पंजीयन के निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज बदायूँ में दो एंबुलेंस बिना फिटनेस और बिना पंजीयन के संचालित मिलीं, जिन्हें भी सीज कर परिवहन कार्यालय बदायूँ में खड़ा कराया गया।एआरटीओ हरिओम ने सभी स्कूल संचालकों से अपील की है कि वे अपने स्कूली वाहनों के सभी प्रपत्र पूर्ण रखें और समय से फिटनेस कराएं। जिन वाहनों के परमिट अथवा अन्य दस्तावेज अपूर्ण हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूली वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights