बदायूँ। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू (सीआरएम) एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत 16 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक फॉर्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन एवं एकल कृषि यंत्र आदि के लिए बुकिंग करने वाले कृषकों एवं एफपीओ में से लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन 21 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे विकास भवन सभागार, बदायूँ में जिलास्तरीय समिति के सम्मुख ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजनाओं के अंतर्गत बुकिंग करने वाले समस्त कृषक एवं एफपीओ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।