बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के करेली गांव में शिव मंदिर के पास गायों के लिए पानी पीने को बनाई गई हौदिया तोड़ने और पानी गंदा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार गांव में सरकारी अस्पताल के पास एक पुराना मंदिर है। मंदिर के समीप गांव वालों ने गायों के पानी पीने के लिए हौदिया बनवाई है। आरोप है कि मंदिर के पास रहने वाले इकबाल और अबरार आए दिन हौदिया का पानी गंदा कर देते हैं तथा उसे तोड़ देते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गायों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शिकायत ग्राम प्रधान से भी की गई, लेकिन आरोप है कि ग्राम प्रधान ने भी उनका समर्थन नहीं किया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।मीना साहू और सोनू ठाकुर , श्याम कली, रामप्यारी , हरपाल साहू , रामसिंह , अमन समेत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि हौदिया तोड़ने और पानी गंदा करने के मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और ग्राम प्रधान द्वारा गायों के लिए पानी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की गई है।