बरेली । थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव मेमोर निवासी 60 वर्षीय किसान मानसिंह पुत्र हरदयाल पर सुबह सांड ने जानलेवा हमला कर दिया हालत गंभीर होने पर है परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया सुबह लगभग साढ़े 5 बजे मानसिंह घर से टहलने के लिए निकले थे उसी दौरान आवारा सांड आ गया उसने मानसिंह पर हमला कर दिया सांड का सींग मानसिंह के सीने में लगने से घायल हो गए परिवार वाले भोजीपुरा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे हालत गम्भीर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर दिया मानसिंह का इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि गांव के आसपास लभभग 12 आवारा गाय सांड है इससे पहले भी गांव में प्रधान पति और टीकू सहित कई लोगों पर हमला कर चुके है।