मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

तीन तलाक और हलाला का दबाव , जमीला खातून ने अपनाया हिंदू धर्म, बनीं ज्योति देवी

August 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। झारखंड के बोकारो की रहने वाली जमीला खातून ने अपने पति पर उत्पीड़न और तीन तलाक देने का हलाला का आरोप लगाते हुए बरेली में हिंदू धर्म अपनाकर ज्योति देवी नाम से हजारीबाग निवासी रविदास से विवाह किया। दोनों के विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया गया कि जमीला खातून का मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह हुआ था। उनका आरोप है कि पति आए दिन उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करता था। विरोध करने पर उन्हें तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वापस ससुराल जाने के लिए उन पर हलाला का दबाव बनाया गया। जमीला के मुताबिक, परिस्थितियां इतनी खराब हो गई थीं कि उनके सामने आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।इसी दौरान उन्होंने अपने परिचित हजारीबाग निवासी रविदास से अपनी परेशानी साझा की। रविदास ने उनकी मदद की। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया।
इसके बाद दोनों बरेली पहुंचे। यहां अगस्त्य मुनि आश्रम मंदिर में जमीला खातून ने हिंदू धर्म अपनाया और उनका नाम ज्योति देवी रखा गया। इसके बाद मंदिर में मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ।
ज्योति देवी ने कहा कि उनकी शिव में आस्था है और हिंदू धर्म अपनाने का फैसला उन्होंने अपनी इच्छा से लिया है। उनका कहना है कि वह अपने नए जीवन में सम्मान और सुरक्षा चाहती हैं।फिलहाल विवाह समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामले में जमीला खातून उर्फ ज्योति देवी ने अपने फैसले और पूर्व वैवाहिक जीवन से जुड़े आरोपों को लेकर अपनी बात रखी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights