मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

जनगणना मानदेय न मिलने पर शिक्षकों ने एसडीएम से की मुलाकात

August 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । जनगणना कार्य का मानदेय कुछ शिक्षकों के खातों में नहीं पहुंचने से शिक्षकों में नाराजगी है। इस समस्या को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ रामनगर के ब्लॉक अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यकारिणी एवं शिक्षकों ने एसडीएम से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।शिक्षकों ने बताया कि जनगणना कार्य का मानदेय कुछ शिक्षकों के खातों में अभी तक नहीं पहुंचा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल बैंक से वार्ता की और जिन शिक्षकों का मानदेय लंबित है, उनकी सूची उपलब्ध कराई। एसडीएम ने बैंक एवं तहसील कार्यालय को शीघ्र समस्या का समाधान कर लंबित मानदेय शिक्षकों के खातों में हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संगठन मंत्री सत्यार्थ पाराशरी, ब्लॉक महामंत्री विपिन सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, मोहित कुमार, मदन जी, शाहरूख रहमान, सिद्धार्थ शंकर राठौर, दयाशंकर मौर्य सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights