मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री ने की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा एवं ड्यूटी भत्ता बढ़ोतरी की घोषणा

August 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ:। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पीआरडी जवानों का सम्मेलन गोरखपुर में आयोजित किया गया, सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों की सेवा, समर्पण, निष्ठा एवं अनुशासन को देखते हुए समस्त पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना तथा ड्यूटी भत्ता बढ़ोतरी की घोषणा की। साथ ही पीआरडी जवानों के प्रशिक्षण हेतु सरोजिनी नगर, लखनऊ में बहुमंजिला बैरक के निर्माण का शिलान्यास भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था, पुलिस के साथ थानों में, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों तथा महाकुंभ सहित अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर पीआरडी जवानों द्वारा की गई ड्यूटी की सराहना की। उन्होंने जवानों द्वारा ईमानदारी, निष्ठा एवं अनुशासन के साथ किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने की। कार्यक्रम का संचालन महाराज सिंह द्वारा किया गया तथा आयोजन जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विकासखंडों के पीआरडी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विभिन्न विकासखंडों से आए लगभग 150 पीआरडी जवानों ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा बदायूँ, जिला विकास अधिकारी तथा परियोजना निदेशक, डीआरडीए सहित अन्य अधिकारी तथा विशाल पाल, अनुज कुमार, नरेन्द्र कुमार, कांति प्रसाद, हिम्मत सिंह, मनोज कुमार, विकास शर्मा, रंजीत सिंह तथा सेवानिवृत्त कनिष्ठ सहायक राहुल चौबे सहित अन्य उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights