मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

उझानी में बिजली की जर्जर व्यवस्था से किसान परेशान, किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियन्ता को सौंपा ज्ञापन

August 8, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी-बदांयू ।भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष देव राज सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की जर्जर विद्युत व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की।किसान नेताओं ने कहा कि उझानी क्षेत्र में बिजली की हालत बद से बदतर है। कहीं पोल टूटे पड़े हैं तो कहीं ट्रांसफार्मर दिनों से खराब हैं। इससे किसानों की सिंचाई और बच्चों की पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही है।ज्ञापन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे-
देव राज सिंह यादव ने बताया कि उनके निजी ट्यूबवेल पर लगा 11KV का पोल आधा टूट गया है। SDO से कई बार शिकायत के बाद भी नया पोल नहीं लगाया गया। अधिकारियों ने कहा था कि अगर किसी किसान के पास पोल पड़ा हो तो लगवा देंगे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।गांव देवरई खुर्द का बिजली ट्रांसफार्मर पिछले 5 दिनों से खराब पड़ा है। किसानों ने 25 KVA की जगह 63 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।उझानी नगर की मेंमिया कॉलोनी और नवीन मंडी समिति के पास बिजली लाइनें जर्जर हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन तार टूट जाते हैं। लाइनमैन से शिकायत करने पर वह पैसे मांगता है। कॉलोनीवासियों ने तार बदलवाने की मांग की है।मो. अयोध्या गंज में बिजली की सप्लाई कम आने के कारण शाम को पढ़ने वाले बच्चों को दिक्कत हो रही है।मेंमिया कॉलोनी में मीटर की रीडिंग सही नहीं आ रही है। इससे उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजे जा रहे हैं।सज्जू नामक युवक खेत में करंट लगने से बीमार है। भारतीय किसान यूनियन ने उसके इलाज के लिए रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।नगर उझानी निवासी गंगा सिंह के खेत में अवैध रूप से अतिरिक्त पोल लगा दिया गया है, जिससे खेत में आने-जाने में दिक्कत हो रही है।ज्ञापन देने वालों में अमरपाल, शिवराज सिंह यादव, गंगासिंह, सेठ सिंह यादव सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान यूनियन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights