मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमके ब्लूमिंग डेल स्कूल के अभय शर्मा

October 14, 2026By admin0 comments
👁 7.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। खेल के मैदान में प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर ब्लूमिंग डेल स्कूल के छात्र अभय शर्मा ने जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। लखनऊ के चौक स्टेडियम में 9, 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अभय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले अभय की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच अभय ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान ताइक्वांडो के फादर डॉ. जिम्मी राय एवं जगत्यानी ने संयुक्त रूप से अभय को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने बताया कि अभय शर्मा कक्षा 12 के वाणिज्य वर्ग के मेधावी छात्र हैं। वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। अभय दातागंज के निकटवर्ती बिहारीपुर गांव के निवासी हैं। वह स्वास्थ्य अधिकारी रहे डॉ. राम बहादुर शर्मा के पौत्र हैं। उनकी दादी शारदा देवी धार्मिक विचारों वाली महिला हैं।प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना अभय की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।
स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय पहुंचने पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेंहदीरत्ता तथा श्वेता मेंहदीरत्ता ने अभय को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभाग प्रमुख दुर्गेश झा, कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अभय को बधाई दी और भविष्य में इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights