मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नवाबगंज से 42 वर्षीय इरफान लापता, पिता ने अपहरण और रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

October 14, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिले के नवाबगंज क्षेत्र में 42 वर्षीय इरफान के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके पिता पुत्तन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पिता ने अपने बेटे की पत्नी, साले और ससुराल पक्ष के कुछ अन्य लोगों पर उसे अगवा कर बंधक बनाने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, इरफान निवासी सराय, सड़क वाली मस्जिद के सामने, तहसील नवाबगंज, जिला बरेली, सात अक्टूबर को सुबह करीब पांच बजे घर से निकले थे। दोपहर बाद तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को उनकी चिंता होने लगी। इसके बाद पिता ने अपने स्तर से इधर-उधर तलाश की और रिश्तेदारों से फोन पर संपर्क कर बेटे के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया।
पिता का आरोप है कि पूछताछ के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनके बेटे इरफान का अपनी पत्नी रुकसार और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी रुकसार, साले राजा तथा ससुराल पक्ष के अन्य लोग इरफान को कथित तौर पर जबरन अगवा कर बंधक बनाए हुए हैं। प्रार्थना पत्र में कुछ अन्य लोगों के नाम और पते भी दर्ज कराए गए हैं।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ मारपीट की जा रही होगी , उसे गाली-गलौज कर प्रताड़ित किया जा रहा था और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसके अलावा, पिता ने रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं हुई है।
पिता ने अपनी वृद्धावस्था का हवाला देते हुए बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने, बेटे की तलाश कराने और आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और इरफान के संबंध में जानकारी सामने आने का इंतजार है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights