मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दिए दिशा-निर्देश

October 13, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ‘जनसंख्या की गणना’ के अंतर्गत जनपद में नामित फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के साथ ही स्व-गणना, गोपनीयता के संरक्षण तथा नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर विशेष जोर दिया गया। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी अवनीश राय, अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला तथा जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने फील्ड ट्रेनर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश एवं समाज के विकास की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के नियोजन तथा विकास की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने में सहायता मिलती है। इसलिए जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें। फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को गणनाकर्मियों तक स्पष्ट एवं व्यावहारिक रूप में पहुंचाएं, ताकि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण में स्व-गणना को विशेष प्राथमिकता देते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में सरल भाषा में जानकारी दी जाए और उनकी शंकाओं का समाधान किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें सहभागिता कर सकें। जनगणना के प्रति नागरिकों का विश्वास बनाए रखना तथा उन्हें सही एवं आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है। अधिकारियों ने जनगणना के दौरान प्राप्त व्यक्तिगत सूचनाओं की गोपनीयता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोपनीयता संबंधी निर्धारित प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा किसी भी व्यक्ति की जानकारी अनधिकृत रूप से साझा न की जाए। साथ ही गणनाकर्मियों को नागरिकों के साथ शालीन, सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि जनगणना के नाम पर नागरिकों से अनावश्यक रूप से कोई कागजात, प्रमाणपत्र अथवा अन्य दस्तावेज न मांगे जाएं। गणनाकर्मी निर्धारित प्रश्नावली एवं अधिकृत प्रक्रिया के अनुसार ही कार्य करें। नागरिकों के बीच किसी प्रकार की भ्रांति या अनावश्यक आशंका उत्पन्न न हो, इसके लिए सही जानकारी का प्रसार सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने सभी फील्ड ट्रेनर्स से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त दिशा-निर्देशों को गणनाकर्मियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं तथा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता, सूचनाओं की गोपनीयता और निर्धारित प्रक्रिया का पालन जनगणना कार्य की सफलता के प्रमुख आधार हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights