मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

ससुराल पक्ष से प्रताड़ित होने का आरोप लगाकर युवक ने बनाया वीडियो, पीलीभीत वाटरफॉल में छलांग लगाने की आशंका

August 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली/पीलीभीत। बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा कस्बे के एक युवक के लापता होने से हड़कंप मच गया। युवक ने कथित रूप से आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए और कहा कि वह प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान देने जा रहा है। वीडियो में उसने यह भी कहा कि उसकी मौत के लिए उसके ससुराल पक्ष के लोग जिम्मेदार होंगे।वीडियो में युवक ने अपनी मोटरसाइकिल की चाबी कहां छिपाई है, इसका भी जिक्र किया ताकि परिजन वाहन को आसानी से ले जा सकें। वीडियो वायरल होने के कुछ देर बाद जब इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल पीलीभीत पहुंचे और स्थानीय पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।सूचना मिलने पर पीलीभीत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों और मोटरबोट की मदद से वाटरफॉल क्षेत्र में युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक चले सर्च अभियान के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस लगातार तलाश अभियान चला रही है।
परिजनों का कहना है कि युवक काफी समय से ससुराल पक्ष के व्यवहार से मानसिक रूप से परेशान था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और युवक की तलाश प्राथमिकता के आधार पर जारी है। युवक के मिलने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights