मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

09 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराने की अपील

August 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं: । जिलाधिकारी अवनीश राय ने जनपदवासियों से अपने घरों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा है स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का अवसर है। प्रत्येक नागरिक राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए भारतीय ध्वज संहिता के प्रावधानों पालन अवश्य करें।राष्ट्रीय ध्वज का माप:- जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज सदैव निर्धारित मानकों के अनुरूप ही तैयार एवं प्रदर्शित किया जाए। ध्वज का आकार आयताकार होना चाहिए तथा उसकी लंबाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3ः2 रहेगा। ध्वज खादी अथवा हाथ से कते हुए कपड़े, मशीन से बने कपड़े, सूती, पॉलिएस्टर, ऊनी अथवा रेशमी वस्त्र से तैयार किया जा सकता है। ध्वज में सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद तथा नीचे हरा रंग रहेगा तथा सफेद पट्टी के मध्य 24 तीलियों वाला अशोक चक्र अंकित होना चाहिए।राष्ट्रीय ध्वज कैसे फहराएं:- उन्होंने बताया कि ध्वज फहराते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि केसरिया रंग की पट्टी सदैव ऊपर की ओर रहे। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण सूर्याेदय के उपरांत किया जाए तथा सूर्यास्त के समय पूरे सम्मान के साथ ध्वज को उतारा जाए। विशेष परिस्थितियों में राष्ट्रीय ध्वज रात्रि में भी फहराया जा सकता है।तिरंगा फहराने की अवधि:- ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 09 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखा जाए। किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज को फेंकना, जमीन पर गिरने देना अथवा उसका अनादर नहीं करना है। ध्वज को सम्मानपूर्वक मोड़कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाना चाहिए।फटा, कटा ध्वज न फहराएंः- डीएम ने अपील की है कि प्रत्येक नागरिक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज विधिवत लगाए। आधा झुका हुआ, फटा, कटा अथवा क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज किसी भी स्थिति में प्रदर्शित न किया जाए। उन्होंने सभी नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी एवं निजी कार्यालयों तथा सामाजिक संगठनों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने की अपील की।भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम’ की 150वीं जयन्ती मनाई जा रही है। भारत सरकार द्वारा वंदे मातरम के तृतीय चरण के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ को उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। 09 से 17 अगस्त 2026 के बीच सम्पूर्ण देश में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भौतिक एवं डिजिटल दोनों रूप में आयोजित किया जाएगा। भौतिक रूप से तिरंगा फहराते हुए ‘वंदे मातरम’ का गायन किया जाएगा तथा डिजिटल सैलीब्रेशन के अन्तर्गत तिरंगा के साथ सैल्फी एवं वंदे मातरम के गायन को हर घर तिरंगा की वैबसाइट https://harghartiranga.com पर सैल्फी लेते हुए अपलोड किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights