मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

यक्ष एप की मदद से मीरगंज पुलिस ने टप्पेबाजी का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

August 6, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली। थाना मीरगंज पुलिस ने यक्ष एप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला से टप्पेबाजी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पीली धातु के एक जोड़ी कुंडल, अवैध .312 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक, हेलमेट, ओप्पो मोबाइल और 1230 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार नंदगांव निवासी सावित्री श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक ने गैस सिलेंडर दिलाने का झांसा देकर उनके कानों के कुंडल उतरवा लिए थे। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध की तस्वीर मिली, जिसकी पहचान यक्ष एप के जरिए शाही थाना क्षेत्र के सुमित उपाध्याय के रूप में हुई। पीड़िता ने भी उसकी पहचान की पुष्टि की।
4 अगस्त को पुलिस ने सुमित को मीरगंज पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कुंडल मीरगंज के सर्राफ धर्मेंद्र गंगवार को 12 हजार रुपये में बेचने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार कर कुंडल बरामद कर लिए।
पुलिस ने बताया कि सुमित के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, ठगी, अपहरण और पॉक्सो सहित कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights