बरेली। बिथरी चैनपुर के विधायक डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा ने बरेली जंक्शन पर आयोजित एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रेलवे के सीएमआई इमरान ने विधायक राघवेंद्र शर्मा और उनके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसको लेकर बीजेपी विधायक डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा ने डीआरएम मुरादाबाद को लिखित शिकायत भेजी है।विधायक ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि 23 जुलाई को वह बरेली जंक्शन पर नवनिर्मित फूड रेस्टोरेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनका आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान सीएमआई इमरान ने उनके और उनके परिवार के साथ अत्यंत अभद्र एवं अशोभनीय व्यवहार किया, जिससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा और रेलवे की गरिमा भी प्रभावित हुई।उन्होंने डीआरएम से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही विभागीय नियमों के तहत सीएमआई इमरान के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सीएमआई के पद से हटाने की भी मांग की है। फिलहाल रेलवे प्रशासन की ओर से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।