मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव 2027 में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जनहित क्रांतिकारी पार्टी

October 14, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में जनहित क्रांतिकारी पार्टी ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश राम चरण डागौरी ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में एलान किया कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इस दौरान उन्होंने 15 संभावित उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना, सांप्रदायिकता का मुकाबला करना और प्रदेश का चहुंमुखी विकास करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में नफरत की राजनीति का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे सामाजिक भाईचारे और सद्भावना पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करना समय की जरूरत है। डागौरी ने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को प्रदेश की प्रमुख समस्याएं बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता के सामने अपनी नीतियों और विचारों को रखेगी तथा सभी सीटों पर चुनाव लड़कर राजनीतिक विकल्प प्रस्तुत करेगी।
प्रेसवार्ता में घोषित संभावित उम्मीदवारों की सूची में जगदीश भारती (दयालबाग), डेनियाल सेनानायक (आगरा उत्तर), एलएम प्रेमखेजी (एटा), डॉ. शिवाजी (जलेसर), देवेंद्र सिंह (मारहरा), अनिल कुमार (पूरनपुर), सतीश गंगवार (बहेड़ी), विमल हलधर (बदखेड़ा), सुंदरलाल (नवाबगंज), हिना राही (पीलीभीत), प्रेमशंकर (बरेली), जेपी डागौरी (हाथरस), अकज कुमार (बीसलपुर), मौनू (सहारनपुर) और रवि धिगान के नाम शामिल हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights