RTM सोसायटी की टीम ने घर-घर पहुंचकर लोगों को कचरा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

WhatsApp Image 2026-08-06 at 4.36.46 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सैदपुर। स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत नगर पंचायत सैदपुर में गुरुवार को व्यापक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी के माध्यम से सैदपुर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर के रूप में विकसित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के चेयरमैन ने नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने की अपील करते हुए कहा कि सैदपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घरों एवं आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा कूड़े का चार-बिन प्रणाली के अनुसार पृथक्करण कर नगर पंचायत का सहयोग करने का आग्रह किया।कार्यक्रम के उपरांत RTM Society for Social Development की टीम ने नगर के विभिन्न मोहल्लों एवं समुदायों में पहुंचकर लोगों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। टीम ने नागरिकों को गीले, सूखे, स्वास्थ्य संबंधी तथा विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रखने के महत्व की जानकारी दी और स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों से अवगत कराया।अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि कचरे का सही तरीके से पृथक्करण न केवल स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर RTM Society for Social Development की डायरेक्टर रिदा तनवीर, मुशीर अली, मेंबर आज़म हुसैन, नगर पंचायत केकर्मचारी, वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।नगर पंचायत ने अंत में सभी नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने, अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का संकल्प लेने की अपील की। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि नागरिकों के सहयोग से सैदपुर स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक आदर्श एवं स्वच्छ नगर की पहचान स्थापित करेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights