मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

उझानी डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ी भीड़, रेलवे रोड से घंटाघर तक लगी लंबी लाइन

August 6, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर के रेलवे रोड स्थित डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सुबह छह बजे से ही टोकन लेने के लिए लंबी कतारें लग जाती हैं। गुरुवार को रेलवे रोड डाकघर से लेकर घंटाघर तक लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। घंटों इंतजार के बाद भी अनेक लोगों को टोकन नहीं मिल सका और उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।लाइन में लगे लोगों ने बताया कि वे अपने बच्चों के नए आधार कार्ड बनवाने और पुराने आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए कई दिनों से लगातार डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आ सका है। लोगों का कहना है कि रोज सुबह जल्दी पहुंचने के बावजूद सीमित टोकन होने के कारण अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है।
डाकघर में पहले टोकन जारी किए जाते हैं, जिन पर आधार संबंधी कार्य की तिथि अंकित होती है। निर्धारित तिथि पर ही संबंधित व्यक्ति का नया आधार कार्ड बनाया जाता है या फिर आवश्यक संशोधन किया जाता है। वर्तमान में नगर में केवल डाकघर में ही आधार कार्ड बनाने और संशोधन की सुविधा उपलब्ध होने के कारण नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं।बताया जाता है कि डाकघर में आधार कार्य के लिए केवल एक मशीन संचालित है, जिससे प्रतिदिन महज 35 से 40 लोगों का ही काम हो पाता है। बढ़ती संख्या के मुकाबले यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है, जिससे लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय नागरिकों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि नगर की अन्य बैंकों एवं सरकारी संस्थानों में भी आधार नामांकन और संशोधन की सुविधा शुरू कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और घंटों लंबी कतारों में खड़े रहने की मजबूरी समाप्त हो। लोगों का कहना है कि यदि आधार सेवा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए तो भीड़ कम होगी और आमजन को समय पर सुविधा मिल सकेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights