राष्ट्रीय लोकदल का जिले में 500 युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य

WhatsApp Image 2026-08-05 at 5.43.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। युवा राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष हनी सिंह तोमर के बरेली आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मो. मतलूब एडवोकेट ने किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए हनी सिंह तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आज युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया गया है, जिससे वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पार्टी वर्तमान में युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चला रही है। बरेली जिले में कम से कम 500 युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज की पार्टी है और चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चलती है।हनी सिंह तोमर ने युवाओं से राष्ट्रीय लोकदल से जुड़कर जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मो. मतलूब एडवोकेट, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना, क्षेत्रीय सचिव वीरेंद्र पाल गंगवार, सैनिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार, वरिष्ठ नेता रवि ढाखा, ओमपाल कश्यप, शहादत हुसैन, राजीव सिंह, डॉ. अयूब अंसारी, संजय सिंह, सुमित चौधरी, चौधरी पीतम सिंह, देवेंद्र सिंह, बुद्ध सिंह, दक्षवीर प्रजापति, सनी चौधरी, सहवान खान, मुस्तफा, हसीन, आदर्श गंगवार, कमलजीत सिंह, अनुज, आलोक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights