मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

खेत में डाली जा रही 11 हजार वोल्ट की लाइन का किसानों ने किया विरोध, डीएम से खंभे उखड़वाने और बिजली सप्लाई रोकने की मांग की

August 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम ऐना के दर्जनों किसानों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनकी सहमति के बिना निजी कृषि भूमि से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन निकाली जा रही है। किसानों ने लाइन चालू करने पर तत्काल रोक लगाने, लगाए गए खंभों को हटवाने तथा ट्रांसफार्मर स्थापित न किए जाने की मांग की है।
बरेली के ग्राम ऐना, थाना सीबीगंज के किसानों का कहना है कि उनकी निजी कृषि भूमि में बिना अनुमति 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के लिए खंभे गाड़ दिए गए। किसानों के अनुसार इस संबंध में 4 अगस्त को थाना सीबीगंज में शिकायत भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद रात में विद्युत लाइन के तार खींच दिए गए।
प्रार्थना पत्र में किसानों ने बताया कि उनका गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आता है और बरसात के दौरान अधिकांश भूमि पानी में डूब जाती है। ऐसे क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन गुजरने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
किसानों का यह भी कहना है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में पॉपलर और यूकेलिप्टस के ऊंचे पेड़ मौजूद हैं, जिनकी ऊंचाई बिजली के खंभों से कई गुना अधिक है। उनका आरोप है कि पेड़ों के बीच से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरने से शॉर्ट सर्किट, आग लगने और करंट फैलने जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होने का खतरा बना रहेगा।
किसान प्रीति ने बताया कि उनके खेत के बीच से लाइन निकाली जा रही है। उनका आरोप है कि विरोध करने पर उनके पति को धमकी भी दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय आकर गुहार लगानी पड़ी।
किसानों के अनुसार लगभग 25 खेतों से होकर यह हाईटेंशन लाइन निकाली जा रही है। उनका कहना है कि यह लाइन किसी निजी ट्यूबवेल के लिए डाली जा रही है, जिससे आसपास के किसानों को खतरा और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
संयुक्त प्रार्थना पत्र में किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित विद्युत लाइन के तार और खंभों को तत्काल हटवाया जाए। साथ ही अधिशासी अभियंता को ट्रांसफार्मर स्थापित न करने और विद्युत आपूर्ति शुरू न करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि संभावित जनहानि और धनहानि से बचा जा सके। शिकायत करने बालों में गुड्डू , कुंवर सेन , होरीलाल , छत्रपाल , राजेंद्र पाल, झंडूलाल , रामधुन यादराम , सोमपाल , राकेश , गोविंद राम , सेवा राम , अजय , लीलाधर ,देश दीपक , ठाकुरदास और ग्राम प्रधान सहित कई ग्राम वासी मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights