मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट एवं गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

August 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ,। जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रविवार देर रात्रि कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों का संयुक्त रूप से कछला घाट एवं गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही कछला घाट पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, जल भरने की समुचित व्यवस्था तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने गंगा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर एसडीआरएफ की तैनाती बढ़ाने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसके लिए जनपद को विभिन्न सेक्टर एवं जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेटों एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर निर्बाध प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जाए।गंगा एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रूट डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा निर्धारित मार्गों से कांवड़ियों का निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 एवं 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 जारी किए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 पर भी किसी भी प्रकार की सूचना अथवा सहायता प्राप्त की जा सकती है।निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights