मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

उपज स्थापना दिवस पर स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन, पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

August 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के स्थापना दिवस एवं मित्रता दिवस के अवसर पर रविवार को बरेली में स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेशभर में चल रहे स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता करते हुए एक-दूसरे को स्थापना दिवस एवं मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक सदस्यों में शामिल अशोक वैश्य को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया का कार्यक्रम संयोजक डॉ. स्वतंत्र कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
अपने संबोधन में वरिष्ठ पत्रकार शंकर दास ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसे निष्पक्षता और साहस के साथ निभाया जाना चाहिए। उपज के प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और उपज निरंतर पत्रकार हितों के लिए कार्य कर रही है।
वरिष्ठ पत्रकार अशोक वैश्य ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवा पत्रकारों से मूल्यों और विश्वसनीयता को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। इन्वर्टीज यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग के डीन डॉ. राजेश गुप्ता ने अपने 25 वर्षों के पत्रकारिता जीवन के संस्मरण सुनाते हुए बदलते मीडिया परिवेश में जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उपज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव गंभीर ने अपने फील्ड रिपोर्टिंग के अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने जंतर-मंतर पर आंदोलन की कवरेज के दौरान पत्रकारिता के चुनौतीपूर्ण और प्रेरक पहलुओं को करीब से देखा।
उपज के जिला अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया कि हाल ही में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पारित “मुरादाबाद संकल्प” के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में उपज की इकाइयों का गठन किया जाएगा। इसी क्रम में बरेली मंडल के पीलीभीत, बदायूं एवं शाहजहांपुर जिलों में भी शीघ्र नई इकाइयों का गठन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में उपज के जिला महामंत्री अजय कश्यप ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शंकर दास, अशोक वैश्य, जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता, महामंत्री अजय कश्यप, कोषाध्यक्ष रंजीत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, ललित, डॉ. स्वतंत्र कुमार, भीम मनोहर, विकल्प कुद्वेशिया, लकी मोगा, राहुल कुमार, शुभम सिंह, अशोक गुप्ता, दिनेश्वर दयाल सक्सेना, आदिल, आदित्य शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights