मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र प्रदेश में प्रथम, 85 थानों ने भी हासिल की शीर्ष रैंक

August 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शासन की जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में माह जुलाई-2026 की रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के निर्देशन में हासिल हुई।
माह जुलाई-2026 में बरेली परिक्षेत्र के चारों जनपद—बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत ने संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही परिक्षेत्र के कुल 85 थानों को भी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला। इनमें बरेली के 28, बदायूं के 20, शाहजहांपुर के 21 तथा पीलीभीत के 16 थाने शामिल हैं।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस टीम के उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन जनपदों अथवा थानों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है, उनके कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights