मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,दिए दिशा निर्देश

August 2, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शनिवार देर रात्रि कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों का संयुक्त रूप से कछला घाट पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने घाट पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, जल भरने की समुचित व्यवस्था तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गंगा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने को भी कहा।
जिलाधिकारी ने बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसके लिए जनपद को विभिन्न सेक्टर एवं जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेटों एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर निर्बाध प्रकाश व्यवस्था रहे तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाए। आवश्यकतानुसार घाट पर एसडीआरएफ की तैनाती बढ़ाई जाये।
उन्होंने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या आपात स्थिति में तत्काल सहायता एवं प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights