नेशनल ओलंपियाड में विवेकानंद विद्या मंदिर जगत के 11 मेधावियों ने मारी बाजी, बने जिला टॉपर

ChatGPT Image Jul 28, 2026, 12_42_44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

​बदायूं। केनेशनल ओलंपियाड के घोषित हुए फाइनल नतीजों में विवेकानंद विद्या मंदिर (जगत, जिला बदायूं) के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यालय के कुल 11 छात्र-छात्राओं ने ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर की सूची में अपनी जगह बनाई है।इस शानदार सफलता से विद्यार्थियों के माता-पिता, ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन सभी जिला टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर स्थित ऑडिटोरियम, बदायूं में आयोजित हुआ। इसमे ​कु. प्रियांशी शर्मा,​तनिष पाल,​ओम सिंह,​ऋषभ,​लवी
​रवित राठौर,​स्वाति राठौर,​अंजलि,
​निशा सक्सेना,​सिमरन,​सुरजीत टॉपर बने।
विद्यार्थियों के आगमन पर गांव के लोगों ने धोल नगाड़े बजाकर फूल माला पहनकर उनका भव्य स्वागत किया
​ग्रामीण क्षेत्र के इन बच्चों की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दे रहे हैं।इस मौके पर अरविंद राठौर बिनोद पाल अनिल पाल अवनेश पाल रामआसरे चुन्नी लाल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights