मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

बेंगलुरु में हुई ‘सुरक्षा 2.0’ कार्यक्रम में मोहम्मद अदीब खान ने प्रस्तुत किया ‘RAFT’ सॉफ्टवेयर

July 28, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बेंगलुरु। हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित ‘सुरक्षा 2.0’ कार्यक्रम के दौरान युवा सॉफ्टवेयर डेवलपर मोहम्मद अदीब खान ने अपने अभिनव सॉफ्टवेयर RAFT (Root Authenticated Forgery Tracking) की प्रस्तुति दी।RAFT एक उन्नत दस्तावेज़ सत्यापन प्रणाली है, जिसे फर्जी दस्तावेज़ों की पहचान करने और उनकी प्रामाणिकता की जांच करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस तकनीक की सहायता से दस्तावेज़ों में की गई छेड़छाड़ और जालसाजी का पता अधिक प्रभावी ढंग से लगाया जा सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न सरकारी विभागों एवं विशेषज्ञों ने इस नवाचार की सराहना की। प्रस्तुति के बाद संबंधित अधिकारियों ने इस तकनीक की संभावनाओं पर सकारात्मक रुचि दिखाई तथा इस विषय पर आगे विचार-विमर्श करते हुए मोहम्मद अदीब खान और उनकी टीम के साथ भविष्य में सहयोग की इच्छा भी व्यक्त की।मोहम्मद अदीब खान ने बताया कि उनका उद्देश्य ऐसी तकनीक विकसित करना है जो दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाए तथा भविष्य में सरकारी एवं निजी संस्थानों के लिए उपयोगी सिद्ध हो। मोहम्मद अदीब खान पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के पीआरओ सरताज अली खान के पुत्र हैं।पिछले वर्ष बेंगलुरु में मोहम्मद अदीब खान साइबर हैकाथोन में प्रथम पुरस्कार जीत चुके हैं

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights