बरेली । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद बरेली की ओर से दिनांक 25 जुलाई 2026 शनिवार को संघ भवन पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे अपनी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा तथा अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली के मंडल मंत्री मुरारी लाल गंगवार को स्मृति चिन्ह एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार जैन एवं संचालन संघर्ष समिति चेयरमैन डॉ अंचल अहेरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक डॉ डी एन शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल रहे। समारोह में पधारे सभी कर्मचारी नेताओं ने अपने उद्बोधन में सर्वेश शर्मा एवं मुरारी लाल गंगवार को सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा संगठन के संस्मरण साझा किए। समारोह में मुख्य रूप से परिषद के मंडल अध्यक्ष तापस मिश्रा, जिला मंत्री इंजी देवदत्त पचौरी, डॉ संजय शर्मा, दीनदयाल रस्तोगी, विमल कुमार वशिष्ठ, जगपाल सिंह भाटी, भूपेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश, सर्वेश मौर्य, राजीव शर्मा, प्रभाकर सिंह, डॉ कुलदीप गंगवार, उमाकांत शर्मा, किशन जी, ललित मोहन एवं अजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।