मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
पड़ताल

विज्ञाननंद इंटर कॉलेज परिसर में शहर के नालों से जलभराव, जर्जर भवन, मंडराया खतरा,दूसरे दिन भी नहीं निकला पानी

July 2, 2026By admin0 comments
👁 0 views
    WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
    previous arrow
    next arrow

    बदायूँ। मानसून की पहली ही तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। दातागंज तिराहे के निकट स्थित विज्ञाननंद इंटर कॉलेज परिसर में बारिश के बाद कई फीट पानी भर गया, जो दूसरे दिन भी जस का तस जमा रहा। जलभराव के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को कॉलेज परिसर में प्रवेश करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि कई छात्र-छात्राओं को कॉलेज के बाहर ही रुकना पड़ा, जबकि स्टाफ भी किसी तरह परिसर तक पहुंचने का प्रयास करता दिखाई दिया।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलेज के आसपास शहर के प्रमुख नाले गुजरते हैं, लेकिन उनकी सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सीधे कॉलेज परिसर में भर गया। जलभराव के चलते पूरे परिसर में कीचड़ और गंदगी फैल गई, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।
    कॉलेज परिसर में बनी कई पुरानी दुकानें और भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में बताए जा रहे हैं। लगातार जलभराव के कारण इन भवनों की नींव और कमजोर होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो बारिश के दौरान कोई दीवार या भवन गिरने जैसी गंभीर घटना हो सकती है, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
    सबसे गंभीर बात यह है कि बारिश के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नगर पालिका अथवा संबंधित विभाग की ओर से कॉलेज परिसर से पानी निकलवाने की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई। इससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और कॉलेज स्टाफ में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण हर वर्ष बरसात में यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते।
    स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन तथा नगर पालिका से तत्काल कॉलेज परिसर से जलभराव हटाने, नालों की समुचित सफाई कराने तथा जर्जर भवनों और दुकानों का तकनीकी निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहेगी।

    ReferralCodeLLVR11
    previous arrow
    next arrow
    WhatsAppImage2023-12-28at122820
    previous arrow
    next arrow
    WhatsAppImage2024-06-13at122213
    previous arrow
    next arrow
    WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
    previous arrow
    next arrow
    WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
    previous arrow
    next arrow

    यह भी पढ़ें

    Home
    Live TV
    VIDEO NEWS
    + Create
    Verified by MonsterInsights