मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

डीएम ने किया टीईटी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

July 2, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 के लिए बनाए गए समस्त 15 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम दिन की परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा 02, 03 व 04 जुलाई को आयोजित की जा रही उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, पर्यवेक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा निर्र्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, पार्किंग, प्रकाश, साफ सफाई, सीसीटीवी कैमरे आदि व्यवस्थाओं का एक-एक कर निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता, गोपनीयता और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। परीक्षा के सफल, शान्तिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत धारा-163 लगा दी गई है।डीएम ने बताया कि परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200-300 मीटर की परिधि में साइबर कैफे, फोटो कॉपी, प्रिन्टिंग दुकाने बन्द रहेगी। परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारण यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं आई0टी0 गैजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights