बरेली। जनपद बरेली में कार्यरत क्षेत्राधिकारी अपराध/आंकिक गौरव सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात हर्ष मोदी के गैर जनपद स्थानांतरण पर पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनपद में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अपराध मनीष कुमार तथा पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान सहित सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान स्थानांतरित अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य तथा नए दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।