मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में दशहरा पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 21 मजिस्ट्रेट तैनात,नौ मजिस्ट्रेट रिजर्व में रहेंगे, जरूरत पड़ने पर संभालेंगे मोर्चा

October 17, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विजयदशमी (दशहरा) पर्व पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले में विभिन्न स्थानों पर 21 मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे, जबकि नौ मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा गया है। विशेष आवश्यकता पड़ने पर रिजर्व मजिस्ट्रेटों को भी तत्काल तैनाती स्थल पर भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने शहर के अलावा जनपद के उन सभी स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं, जहां रावण दहन, रामलीला और शोभायात्राओं का आयोजन होता है। उन्होंने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, प्रमुख मार्गों पर चूना डलवाने और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को प्रमुख मार्गों पर निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए पर्याप्त कैटल कैचर की व्यवस्था करने को कहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को भी भड़काऊ पोस्टर और पर्चे प्रकाशित न करने की चेतावनी दी गई है। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

धारा 163 का कड़ाई से होगा पालन

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 प्रभावी है। इसके प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। दशहरा पर्व परंपरागत तरीके से ही मनाया जाएगा और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
गांधी ग्राउंड रामलीला स्थल का निरीक्षण
दशहरा पर्व को लेकर डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने गांधी ग्राउंड स्थित रामलीला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights