मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीपीएस बदायूं के नन्हे सिविल एस्पिरेंट्स का लक्ष्य देखकर अभिभूत हुए दृष्टि आईएएस के विशेषज्ञ

October 18, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में दृष्टि आईएएस की सिविल सेवा विशेषज्ञ टीम के आगमन से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा प्राप्त हुई। दृष्टि आईएएस के सेंटर हेड एडवोकेट पवन कुमार सिंह ने विद्यालय के जूनियर सिविल एस्पिरेंट्स से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं, तैयारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सराहा। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सिविल सेवा में जाने की आकांक्षा देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
पवन कुमार सिंह ने विद्यालय की शैक्षिक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि डीपीएस बदायूं बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहा है। विद्यालय की ओर से तैयार की गई पाठ्यक्रम आधारित ‘सारथी’ पुस्तक और उसकी सुव्यवस्थित शैक्षिक रूपरेखा विद्यार्थियों को प्रारंभिक अवस्था से ही सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सवाल और उनकी सोच उनके लक्ष्य के प्रति गंभीरता और उत्सुकता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में विद्यार्थियों का सिविल सेवा के प्रति रुझान और अपने लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उचित मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। विद्यालय में भविष्य के सिविल सेवकों को तैयार करने के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यहां अनेक विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए तत्पर दिखाई दे रहे हैं। इस अवसर पर दृष्टि आईएएस की टीम ने कुछ विद्यार्थियों का चयन भी किया। चयनित सिविल एस्पिरेंट्स को भविष्य में इस पहल के माध्यम से मार्गदर्शन और अन्य शैक्षिक लाभ मिलने की बात कही गई।
विद्यालय के फाइनेंस डायरेक्टर आशीष सक्सेना ने कहा कि अनुभवी और प्रज्ञावान व्यक्तित्वों का सान्निध्य विद्यार्थियों के विचारों को नई दिशा देता है तथा उनके आत्मविश्वास को मजबूत करता है। प्रधानाचार्य राजीव सामंतो ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है।
कार्यक्रम ने डीपीएस बदायूं की उस शैक्षिक पहल को रेखांकित किया, जिसके तहत विद्यार्थियों को कम उम्र से ही बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और उत्साहवर्धक शब्दों से विद्यार्थियों को सिविल सेवा की दिशा में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights