बदायूं। जेएस (पीजी) कॉलेज, बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वामी विवेकानंद एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई इकाइयों तथा मेरा युवा भारत, बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में पड़ोस युवा संसद के अंतर्गत नशामुक्त युवा एवं नशामुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदायूं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र कुमार यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्पमालाएं अर्पित करके किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर विकास यादव, प्राचार्या डॉ. निशि अवस्थी, उपप्राचार्य राहुल कुमार तथा मेरा युवा भारत, बदायूं के अधिकारी आदित्य कुमार सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ ही उसके पारिवारिक जीवन और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। युवा शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखती है। यदि युवा स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें, तो नशामुक्त समाज और नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में मेरा युवा भारत, बदायूं के अधिकारी आदित्य कुमार ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने, अपने परिवार और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी एवं मेरा युवा भारत के संयोजक रविंद्र पाल सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी छविराम सिंह, डॉ. अंशुमान गुप्ता, अजय पाल सिंह, रितु दीक्षित, सना खान, आकाश शाक्य, रंजना बघेल, भारत गुप्ता, सुधीर यादव तथा कॉलेज मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भास्कर सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज को नशे से मुक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
जेएस पीजी कॉलेज में गूंजी नशामुक्त भारत की आवाज, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

6.6K views

























































































