मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

द ब्लॉसम स्कूल में धूमधाम से हुआ रावण दहन, विद्यार्थियों ने उत्साह से मनाया दशहरा पर्वचार्ट एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,

October 18, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित द ब्लॉसम स्कूल में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में रावण दहन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। सनातन परंपरा में बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रावण दहन देखा। कार्यक्रम के शुभारंभ में कक्षा चार के विद्यार्थियों ने आकर्षक चार्ट पेपर डिजाइन तैयार किए तथा मां दुर्गा, भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी और नवदुर्गा के सुंदर पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चार्ट एवं पोस्टर प्रतियोगिता में अव्या अंकुर और सौम्य सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लविशा सिंह और आराध्या देवल द्वितीय स्थान पर रहीं। रोशनी कश्यप ने तृतीय, अनन्या ने चतुर्थ तथा रागिनी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन सोलंकी ने रावण दहन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को दशहरा पर्व की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का संदेश दिया था। दशहरा हमें जीवन में बुराइयों का त्याग कर सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights