मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उसहैत में ₹9.44 करोड़ के विकास कार्यों का विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया लोकार्पण

October 18, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत उसहैत में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने जिन्द बाबा मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में ₹9.44 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में नगर विकास, पेयजल व्यवस्था, सीवरेज एवं जल निकासी तथा मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण शामिल है। विधायक ने कहा कि नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास और प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
लोकार्पित कार्यों का विवरण देते हुए बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत ₹3 करोड़, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत ₹2.14 करोड़, वंदन योजना में जिन्द बाबा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण पर ₹1.57 करोड़, राज्य सेक्टर पेयजल व्यवस्था योजना के अंतर्गत ₹1.51 करोड़ तथा राज्य सेक्टर सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत ₹1.22 करोड़ की लागत से कार्य पूरे कराए गए हैं। इन विकास कार्यों से नगर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल का सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा नगर पंचायत उसहैत में ₹3 करोड़ की लागत से नया कार्यालय भवन बनाए जाने का प्रस्ताव है। इससे नगर पंचायत के प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष नवाब हसन, सभासदगण, स्थानीय पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights