मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी के एक पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव: बच्चों का टैलेंट, जेब अभिभावकों की ढीली!

October 18, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी प्राइवेट स्कूलों की कमाई का नया फंडा सामने आया है। नगर के एक पब्लिक स्कूल का नारा है – WHERE DREAMS TAKE FLIGHT… यानी जहां सपनों को उड़ान मिलती है, लेकिन यहां उड़ान फ्री में नहीं, उड़ान के लिए टिकट लगता है – 300 रुपये प्रति व्यक्ति। स्कूल अपने वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन करने जा रहा है। पोस्टर बड़ा चमकदार है – 5 नवंबर को एक पैलेस में, दोपहर 3 बजे से, सेलिब्रेटिंग आर्ट, टैलेंट एंड एक्सीलेंस। नीचे छोटे अक्षरों में असली खेल लिखा है – Last date for submission of entry fee is 21/10/2026 – ₹300/-

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भई वाह! क्या तरकीब है!
वार्षिकोत्सव जिम्मेदारी है स्कूल की। साल भर अभिभावकों से मोटी फीस, एनुअल चार्ज, मेंटेनेंस, फंक्शन चार्ज के नाम पर हजारों वसूले जाते हैं। जब दर्शकों से एंट्री फीस 300 रुपये है, तो सोचिए बच्चों से कितना लिया होगा? अब अगर किसी अभिभावक को अपने ही बच्चे का टैलेंट, उसका डांस, उसका गाना देखना है, तो उसे पहले टिकट खरीदना होगा। पति-पत्नी दोनों देखेंगे तो 600 रुपये। दादा-दादी को भी दिखाना है तो 1200 रुपये। मतलब नाम होगा स्कूल का, खर्चा देखने वालों का। वाह! नाम न छापने की शर्त पर एक अभिभावक ने कहा, “फीस पहले से ही इतनी ज्यादा है। अब अपने ही बच्चे का प्रोग्राम देखने के लिए भी पैसे दो। ये वार्षिकोत्सव है या सिनेमा हॉल? शिक्षा विभाग के नियमों के मुताबिक वार्षिकोत्सव शैक्षणिक गतिविधि का हिस्सा है, इसके लिए अभिभावकों से अलग से वसूली नहीं की जा सकती। ऐसे लूट के आयोजनों पर जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को संज्ञान लेने की जरूरत है। वैसे ही स्कूलों में फीस आसमान पर है, ऊपर से ऐसे आयोजनों में अभिभावकों की जेब ढीली करने की पूरी तैयारी कर रखी है। विभाग अगर अब भी आंख मूंदे रहा, तो कल हर स्कूल अपने गेट पर टिकट काउंटर खोल देगा। इस बारे में जानकारी प्राप्त करने पर विद्यालय प्रबन्धक अनुभव मिश्रा ने बताया कि आगामी वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का एन्ट्री शुल्क नहीं लिया जाएगा जो एन्ट्री शुल्क की पोस्ट विद्यालय ग्रुप में पड़ी थी वह विद्यालय स्टाफ द्वारा जल्दबाजी में मुझे बिना दिखाए भेज दी थी यह 300 ₹ जो बच्चे कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे अगर वह हमसे कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के कॉस्ट्यूम लेते हैं तो उन कॉस्ट्यूम के शुल्क के रूप में उनसे 300 ₹ लिए जाएंगे विद्यालय ग्रुप में जो कार्यक्रम एन्ट्री शुल्क की गलत पोस्ट पड़ गई थी उसे डिलीट करवाकर कॉस्ट्यूम शुल्क की पोस्ट डलवा दी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम में एन्ट्री बिल्कुल निशुल्क है अगर विद्यालय का कोई स्टाफ एन्ट्री शुल्क के नाम पर किसी भी बच्चे या अभिभावक से कोई भी शुल्क की डिमांड करता है तो अभिभावक कोई शुल्क न दें और उस विद्यालय स्टाफ के बारे में हमें बताए !

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights