गौशाला में भूख से चार गायों की मौत, ग्रामीणों का हंगामा प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

WhatsApp Image 2026-02-17 at 6.15.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिले में छुट्टा पशुओं की समस्या और गौशालाओं की बदहाल व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। थाना भमोरा क्षेत्र के गांव कुड्डा स्थित गौशाला में चार गायों की कथित रूप से भूख से मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पशुओं को समय पर चारा नहीं दिया गया, जिसके कारण वे तड़प-तड़प कर मर गईं।
बताया गया कि मृत गायों के शव खुले पड़े थे और कुत्ते उन्हें नोच रहे थे। यह दृश्य देखकर ग्रामीण भड़क उठे और मौके पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गौशालाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर पशु भूखे मर रहे हैं और सड़कों पर आवारा घूम रहे हैं।
सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण दीपक श्रीवास्तव और अर्पित श्रीवास्तव ने कहा कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले से जुड़े पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के क्षेत्र में ही ऐसी घटनाएं होना शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गौशालाओं के लिए आने वाली सरकारी धनराशि में भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसके कारण पशुओं को पर्याप्त चारा और देखभाल नहीं मिल पा रही। प्रशासन की ओर से मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights