मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस ने 11.39 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

January 31, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना किला पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 11.39 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 30 जनवरी को रात करीब 11:02 बजे गश्त के दौरान स्वालेनगर की टंकी के पास की गई। पुलिस ने मौके से इरशाद अली उर्फ निक्की पुत्र इशरद अली, निवासी स्वालेनगर, थाना किला, जनपद बरेली को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11.39 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना किला में 31 जनवरी को समय 01:25 बजे एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में बन्टी नामक एक अन्य व्यक्ति, निवासी किला छावनी को भी आरोपी बताया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह स्मैक सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों पर फुटकर में बेचता था। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights