मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

“नृत्यांजलि – द कलर्स ऑफ इंडिया” का डी. एन. पब्लिक स्कूल के द्वारा किया गया भव्य आयोजन

January 31, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। वसुधरा सेक्टर–16 स्थित डी.एन. पब्लिक स्कूल द्वारा 30 जनवरी को वार्षिक सांस्कृतिक समारोह “नृत्यांजलि – द कलर्स ऑफ इंडिया” का भव्य आयोजन वंदना ग्रीन्स में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे वातावरण उल्लास और संस्कारों से आलोकित हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं स्वागत नृत्य से हुई। इसके पश्चात उत्तराखंड नृत्य सहित मराठी, गोअन, गिद्धा, बिहारी एवं महादेव तांडव जैसी विविध नृत्य प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की बहुरंगी छटा प्रस्तुत की। सधे हुए भाव, लयबद्ध ताल और आकर्षक वेशभूषा के साथ छात्रों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित नाट्य मंचन रहा, जिसने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर देशभक्ति की भावना को प्रखर रूप से जागृत किया। समारोह में मुख्य अतिथि ब्रह्मदेव त्यागी (अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन गाजियाबाद) एवं विशिष्ट अतिथि वरुण त्यागी (सचिव, जिला बार एसोसिएशन गाजियाबाद) रहे। मुख्य अतिथि ने प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया। समारोह में प्रशांत (एसएचओ–112), डॉ. प्रवीण कुमार, अधिवक्ता प्रियांक त्यागी, सत्यव्रत, सचिन त्यागी, प्रमोद (सीआरपीएफ), सुशील त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, डॉ. हिमानी, डॉ. शिवानी, डॉ. सोनिका, डॉ. सत्य प्रकाश, संजय, विद्याप्रकाश दीपक त्यागी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही भारत विकास परिषद, संभवि एवं सदानीरा जैसे सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। इस अवसर विद्यालय की प्रधानाचार्या सविता त्यागी एवं निदेशक कमल कांत त्यागी ने अतिथियों का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा अभिभावकों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्रों को भी स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समग्र रूप से “नृत्यांजलि” भारतीय संस्कृति, कला और राष्ट्रभाव का एक प्रेरणादायी एवं स्मरणीय उत्सव सिद्ध हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights