पूर्व मंत्री बनवारी सिंह यादव की 77वी जयंती मनाई,श्रद्धांजलि गोष्ठी हुई

WhatsApp Image 2026-01-31 at 6.57.33 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।समाजवादी आंदोलन के स्तंभ, कर्मठ संगठनकर्ता एवं जनप्रिय नेता स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव जी की 77वीं जयंती के अवसर पर बदायूं में श्रद्धांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बदायूं के माननीय सांसद श्री आदित्य यादव जी ने स्व. बनवारी सिंह यादव जी के सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माननीय सांसद श्री आदित्य यादव जी ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव जी का जीवन इस बात का सजीव उदाहरण है कि राजनीति सत्ता का साधन नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष और सिद्धांतों का संकल्प है। वे अनुशासन, समय पालन और जिम्मेदारी की मिसाल थे, जिन्होंने अपने संस्कारों से पूरे संगठन को मजबूत किया।”
उन्होंने कहा कि स्व. बनवारी सिंह यादव जी ने अपना संपूर्ण जीवन बदायूं की जनता की निःस्वार्थ सेवा में समर्पित कर दिया। गांवों, कस्बों, खेत-खलिहानों और बाजारों तक उन्होंने हर वर्ग की समस्याओं को अपनी समस्या समझा। गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और वंचित समाज के अधिकारों के लिए वे सदैव संघर्षरत रहे। माननीय सांसद जी ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को छुआ। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास भरने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। वे कहते थे कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी है और उन्होंने इसे अपने आचरण से सिद्ध किया उन्होंने यह भी कहा कि जब-जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी, तब-तब श्रद्धेय नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव जी के मार्गदर्शन में स्व. बनवारी सिंह यादव जी ने बदायूं की ओर से सरकार में प्रभावी नेतृत्व किया। सत्ता में रहते हुए भी उनकी सादगी, सरलता और जनता से सीधा संवाद उनकी पहचान बनी रही। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने कभी अपने किसी कार्यकर्ता को अकेला नहीं छोड़ा। कैसी भी परिस्थिति आई, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हर चुनौती का डटकर सामना किया। उनकी विशेषता यह थी कि वे प्रत्येक कार्यकर्ता को नाम से जानते थे और परिवार के सदस्य की तरह उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे। अपने संबोधन के अंत में माननीय सांसद जी ने कहा कि आज उनकी 77वीं जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम समाजवादी विचारधारा को और मजबूत करें, संगठन को सशक्त बनाएं और बदायूं सहित पूरे उत्तर प्रदेश की जनता के हक़, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ें
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, शेखुपुर विधायक हिमांशु यादव, पूर्व विधायक आर.के. शर्मा, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजेश यादव,सुरेश पाल चौहान, फखरे अहमद शोबी, खजाना देवी, सुनीता पाल, उदयवीर शाक्य, सुनील यादव, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र सागर, रजनीश गुप्ता, रचित गुप्ता, लड्डन मियां, अशोक यादव, सतीश यादव, पीयूष रंजन, सतीश प्रेमी, मोहर सिंह पाल, राजेंद्र गुरु, चंद्रकेश गुरु, सुभलेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights