मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी को अभी से रणनीति बनाकर जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा : कृष्णा पटेल

January 24, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल का बरेली आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बरेली। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के बरेली स्थित सर्किट हाउस पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि वह बरेली एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं, लेकिन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाना भी उनका दायित्व है। इसी क्रम में उन्होंने जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की।
कृष्णा पटेल ने बताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जिला पंचायत, ग्राम पंचायत और नगर निकाय (सभासद) चुनाव होने हैं। इन सभी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी को अभी से रणनीति बनाकर जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और चुनावी तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर स्वागत करने वालों में अपना दल (कमेरावादी) के जिला अध्यक्ष सुभाष पटेल, गजेंद्र पटेल, आनंद मोहन पटेल, रघुवीर गंगवार, आशा गंगवार, शादाब अंसारी, साहिल, ममता राजपूत, आतिश, राजकुमार गंगवार, किरण राजपूत, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights