मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अमन कमेटी का सम्मान समारोह, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल

January 24, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर के उपजा प्रेस क्लब में अमन कमेटी द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सौहार्द एवं शांति का संदेश दिया। समारोह में अमन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कदीर अहमद ने बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं अमन कमेटी के प्रदेश महासचिव मनोज भारती ने डॉ. पवन सक्सेना के पगड़ी बांधकर स्वागत किया। अमन कमेटी के संरक्षक अश्विनी ओबरॉय ने अमन कमेटी के सदस्यों को सम्मानित करते हुए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर बीच समाज सेवा समिति एवं दरगाह शहदाना वाली वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी की विशेष उपस्थिति रही। वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज में भाईचारे, एकता और शांति बनाए रखने का आह्वान किया। सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और बरेली की गंगा-जमुनी तहज़ीब को और मजबूत करने वाला साबित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. कदीर अहमद, मनोज भारती, राम निवास शर्मा, संजीव शर्मा, सादिया गौस, शाद भाई, मोहम्मद नवी, पाकीजा, खुशनुमा, अफसर, शाहरुख खान, नदीम खान, आदिल, अनस, दानिश बाजपेई, अमरजीत सिंह, सोनू सैयद, अरेंद्र मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights