मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 14 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विधायक हरीश शाक्य ने सूरजपुर में निराश्रित गोवंश संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गौशाला का उद्घाटन किया

January 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम पंचायत सूरजपुर में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना निराश्रित गोवंश संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गौशाला का उद्घाटन कियाl इस गौशाला के निर्माण होने से क्षेत्र के आम जनमानस को काफी राहत मिलेगी । पिछले काफी समय से क्षेत्र में आवारा गोवंश की समस्या से जनता लगातार परेशान हो रही थी एवं उनकी फसलों को निरंतर नुकसान पहुंच रहा था विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य निरंतर प्रयासों के कारण ग्राम पंचायत सूरजपुर में गौशाला जिसकी निर्माण लागत एक करोड़ 60 लाख रूपये है स्वीकृत करा कर उसका आधुनिकीकरण से निर्माण कराया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


आम जनमानस के द्वारा बताया गया कि क्षेत्रीय विधायक के इस प्रकार के प्रयासों के कारण आम जनमानस चैन की सांस ले सकेगा ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि क्षेत्रीय आम जनमानस की हर समस्या मेरी व्यक्तिगत समस्या है और मैं इसके निराकरण हेतु हर संभव प्रयास करता हूं । उन्होंने आगे बताया कि अब बहुत जल्द बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में आवारा पशु घूमते हुए दिखाई नहीं देंगे । उन्होंने आगे बताया कि आत्मनिर्भर गौशाला में संरक्षित गौवंशों के सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा, पीने के पानी व दवा आदि की उपलब्धता रहेगी। निराश्रित गौवंशों के लिये एक वृहद अभियान चलाकर गौवंशों को संरक्षित किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया कि कोई भी गौशाला आम जनमानस के सहयोग के बिना सुचारू रूप से संचालित नहीं की जा सकती इसलिए सभी क्षेत्रवासियों से मेरा अनुरोध है कि आप सभी लोग गौशाला के सफल सुचारू रूप से संचालन के लिए अपना योगदान दे । इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव, संजीव रूप , ओमप्रकाश सागर,अर्जुन सिंह, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, सतीश यादव , राम सिंह शाक्य, लव शर्मा ,राम रक्ष पाल,सोनी सिंह, बब्लू शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य , पिंकू श्रीवास्तव, नेत्रपाल, महिपाल सिंह,सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी पार्टी के पदाधिकारी गण , प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights