मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस बन रही गांव से संसद तक गरीब की आवाज कांग्रेस एसआईआर जागरूक अभियान के अंतर्गत कर रही मतदाताओं को जागरूक

January 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक आसफपुर के ग्राम परसिया एवं ब्लाक बसौली के ग्राम सर्वा में एसआईआर जागरूकता/मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत चौपाल की, कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह व सोमेन्द्र यादव, जिला महासचिव उपासना चौहान, सुधीर उपाध्याय,किशनवीर मोर्या शामिल हुए। परसिया में कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधानसभा प्रभारी लोकपाल सिंह, ग्राम सर्वा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष जयपाल सिंह की चौपाल पर आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा एसआईआर के जरिए करोड़ों मतदाताओं खत्म किया गया है कांग्रेस हर मतदाता जागरूक कर मदद कर रही है। जिला उपाध्यक्ष/ मनरेगा कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा मनरेगा को मोदी सरकार धीरे धीरे खत्म कर रही है लेकिन कांग्रेस गांव गांव जाकर चौपाल कर रही है और गांव से लेकर संसद तक कांग्रेस आवाज उठा रही है। जिला महासचिव उपासना चौहान व सुधीर उपाध्याय ने कहा एसआईआर से पूरे के पूरे परिवार को वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है कांग्रेस जन बूथ पर जाकर वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन कर रहे हैं नाम जुड़वाने को संघर्ष कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष सोमेन्द्र यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा मोदी सरकार ने महिलाओं से उनका मंगलसूत्र छीन लिया है सोना इतना महंगा हो गया है कि महिलाएं मंगलसूत्र भी नहीं खरीद पा रही। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष हाजी नुसरत अली व युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आकाश पाठक ने कहा कांग्रेस मोदी सरकार से मनरेगा योजनान्तर्गत 400 रूपए दिहाड़ी की मांग दोहरा रही है 100 दिन साल में रोजगार की मजबूती से जमीन से संसद तक में रख रही है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, नरेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष जगत सोनपाल सिंह, मुकेश कुमार करखेडी,सतीश पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, महेश पाल सिंह,डीपी सिंह,व चीराग सिंह, मनोज कुमार,महेश सिंह, अंशुल राघव अमन सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights