मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गांव, किसान और श्रमिक केंद्रित विकास का माध्यम जी-राम-जी :- बीएल वर्मा

January 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी-राम-जी) जनजागरण अभियान के अंतर्गत श्रमिक एव किसान की चौपाल सम्मेलन के कार्यक्रम में ग्राम पीर खदना, ज्योरा और अथैया में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सम्मेलन को संबोधित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा विकसित भारत – जी-राम-जी के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 125 दिनों की रोजगार की गारंटी देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा श्रमिकों के हितों को प्राथमिकता देता है, जिसमें समयबद्ध मजदूरी भुगतान, रोजगार उपलब्ध न होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता तथा भुगतान में विलंब होने पर मुआवजे का प्रावधान किया गया है, जिससे श्रमिकों का विश्वास व्यवस्था में और मजबूत होगा। उन्होंने आगे कहा बुवाई एवं कटाई जैसे प्रमुख कृषि मौसमों के दौरान कार्य में आवश्यक ठहराव की सुविधा दी गई है, ताकि खेती प्रभावित न हो और किसान अपनी कृषि गतिविधियों पर पूरा ध्यान दे सकें। उन्होंने ने कहा कि (विकसित भारत – जी-राम-जी) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई, संपर्क मार्गों के निर्माण और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे गांवों में ही रोजगार के स्थायी अवसर सृजित होंगे। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो गांव, किसान और श्रमिक को केंद्र में रखकर देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का कार्य करेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, मंडल अध्यक्ष मोहित तोमर, प्रांतीय परिषद सदस्य अजय तोमर, आनंद मिश्रा, रजत शाक्य, शिवकुमार वर्मा, विवेक दिवाकर, पुष्पेंद्र वर्मा, तोताराम वर्मा, मटरू लाल वर्मा, झम्मन लाल वर्मा, रामनिवास यादव, ऋषिपाल यादव, रनधीर यादव, करणसिंह वर्मा, अनेकपाल वर्मा, राजाराम वर्मा, संजय वर्मा, सोनपाल वर्मा, खुशाली वर्मा, रोहनलाल वर्मा, भूरेलाल वर्मा, अमर सिंह वर्मा, हरीराम वर्मा, श्रीपाल वर्मा, ईश्वरी प्रसाद, डॉ महेंद्र सिंह, सत्यवीर यादव, उजागर सिंह यादव, बाबूराम वर्मा, डॉ मंगली राम, नरेश यादव, लेखराज वर्मा, वेदराम वर्मा, नरेश पल वर्मा, सतेंद्र वर्मा, सियाराम वर्मा, राजकुमार वर्मा, पप्पू यादव, हरबिलास वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights