भगवान परशुराम पब्लिक इंटर कॉलेज में मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया

Screenshot 2026-01-15 192650
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भगवान परशुराम पब्लिक इंटर कॉलेज नेकपुर में मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की अध्यक्षा मीना देवी, प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी यज्ञ में आहुति दी और गजक का वितरण किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या ने अध्यक्षा को शाल प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा, कॉलेज में शाल, लोई, कंबल का भी वितरण किया गया और खिचड़ी का सहभोज भी कराया गया। इस कार्यक्रम में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के अलावा विद्यालय की प्रधानाचार्या और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर अध्यक्षा मीना देवी ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हमें नई ऊर्जा और आशा के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सामाजिक समरसता और एकता का भी संदेश देता है। प्रधानाचार्या ने कहा कि यह पर्व हमें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि छात्रों को संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानकारी मिल सके।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights