मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

मुर्गा लड़ाकर जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, 15,530 रुपए नकदी व वाहन बरामद

December 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भुता पुलिस ने मुर्गों को लड़ाकर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोटरसाइकिल, ईको कारें, मोबाइल फोन सहित जुए से संबंधित सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 17 दिसंबर को अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना भुता पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शेखापुर जंगल में नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग मुर्गा लड़ाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर नौ लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में तारीक अली पुत्र अब्दुल माजिद निवासी ग्राम शायर थाना बीसलपुर पीलीभीत, मोहम्मद आजम पुत्र मोहम्मद हासिम निवासी सितारगंज उधमसिंहनगर उत्तराखंड, चरन सिंह पुत्र श्यामलाल निवासी हर्रायपुर थाना बिलसंडा पीलीभीत, अफरोज पुत्र नूर अली निवासी बिलसंडा पीलीभीत, अजय राठौर पुत्र पप्पू राठौर निवासी फरीदपुर बरेली, छोटेलाल पुत्र राजाराम निवासी हर्रायपुर पीलीभीत, अल्तमश पुत्र रिफाकत निवासी परेवावेस थाना जहानाबाद पीलीभीत, इरफान पुत्र छोटे निवासी भगवन्तापुर थाना फरीदपुर बरेली तथा मतलूम पुत्र अय्यूब निवासी फीलनगर थाना कटरा शाहजहांपुर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15,530 रुपये नकद, 20 मोटरसाइकिल, 6 ईको कार, 6 मोबाइल फोन, एक प्लास्टिक की रस्सी, एक भगौना और एक मेज बरामद की है। बरामदगी के आधार पर थाना भुता में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने मुर्गा लड़ाकर जुआ खेलने की बात स्वीकार की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights