UPSC ESE 2025 Final Result घोषित: 458 अभ्यर्थी चयनित, सिविल इंजीनियरिंग में सबसे अधिक सफल
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE/IES) 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के आधार पर तैयार यह परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग—चारों विषयों के अभ्यर्थी अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
कुल 458 उम्मीदवार चयनित
UPSC ESE 2025 के अंतिम परिणाम के अनुसार चारों विषयों में कुल 458 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इनमें सिविल इंजीनियरिंग से 202, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार (E&T) से 116, इलेक्ट्रिकल से 79 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से 61 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। चयनित उम्मीदवारों की अनुशंसा विभिन्न केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवाओं में नियुक्ति के लिए की गई है।
विषयवार टॉप-10 टॉपर्स
सिविल इंजीनियरिंग
- मोहम्मद शाकिब
- प्रखर श्री
- अर्जुन शर्मा
- बोला उष्णीश नंदन
- केशव
- स्पेस गुप्ता
- तुषार अग्रवाल
- आयुष जैन
- आदित्य प्रताप सिंह
- पुष्पेन्द्र कुमार राठौड़
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- निमेश चंद्रा
- अशोक कुमार
- हरि सिंह
- राव सिद्धेश श्रीपाद
- गोलंगी सतीश
- अविनाश वर्मा
- प्रशांत सिंह
- मोनू कुमार
- निखिल कुमार साहा
- अमित कुमार सिंह
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- राजन कुमार
- विष्णु सैनी
- ओम प्रकाश राजपूत
- तुषार चौधरी
- राम कुमार
- पुनित मीना
- ज्योति कृष्णा पांडा
- डम्पा अच्युत साई राम रेड्डी
- ध्रुव कावत
- अक्षित पाराशरी
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग
- उत्कर्ष पाठक
- राजेश तिवारी
- प्रशांत लवानिया
- प्रदीप शुक्ला
- आशीष सिंह पटेल
- तान्या त्यागी
- पलक मिश्रा
- हयात अली
- विधु श्री
- राम पाल सिंह
रिक्तियों का विषयवार विवरण
| विषय | कुल रिक्तियां | सामान्य | EWS | OBC | SC | ST |
|---|---|---|---|---|---|---|
| सिविल इंजीनियरिंग | 251 (PwBD-1: 08, PwBD-3: 07) | 127 | 26 | 54 | 26 | 18 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 72 (PwBD-1: 02, PwBD-3: 01) | 33 | 05 | 21 | 10 | 03 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 97 (PwBD-1 व 3: 02) | 48 | 10 | 21 | 12 | 06 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार (E&T) | 134 (PwBD-1, 3, 5: 05) | 56 | 09 | 37 | 20 | 12 |
| कुल | 554 (PwBD कुल: 17) | 264 | 50 | 133 | 68 | 39 |
आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयन मेरिट के आधार पर किया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी आगे की औपचारिकताओं और डोजियर सत्यापन से संबंधित सूचना संबंधित विभागों द्वारा समय पर दी जाएगी।













































































