मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बदायूं की धरती बनेगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66वे प्रांतीय अधिवेशन की साक्षी

December 16, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत का 66वाँ प्रांत अधिवेशन 28 से 30 दिसम्बर 2025 तक बदायूं में आयोजित होगा ।जिसमें ब्रज प्रांत के सभी 16 जिलों से लगभग 750 प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे हर वर्ष आयोजित होने वाले प्रांत अधिवेशन की मेजबानी का अवसर इस वर्ष बदायूं जिले को दिया गया है ।
इस तीन दिवसीय अधिवेशन में ब्रज प्रांत की संस्कृति की एक लघु झलक बदायूं में देखने को मिलेगी । प्रांत मंत्री अंकित पटेल ने बताया कि प्रांत अधिवेशन हमारा एक वार्षिक आयोजन के साथ साथ एक उत्सव है ।यह हमारे राष्ट्रीय अधिवेशन का एक छोटे स्वरूप है। जिसमें प्रांत भर से प्रतिनिधि इस बार डाइट परिसर बदायूं में एकत्रित होंगे। अधिवेशन का आरंभ 28 दिसंबर को ध्वजारोहण से होगा साथ ही 30 दिसंबर को ध्वजावतरण के बाद समाप्त होगा। ब्रज प्रांत में वर्ष भर किए गए कार्यों विभिन्न महापुरुषों की जीवनी एवं हमारी ब्रज की संस्कृति की सूक्ष्म झलक रानी अबक्का जो को समर्पित हमारी प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई देगी कई प्रकार सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया जाएगा। हुनरबाज के मंच पर प्रतिनिधि अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे लगभग पूरा शहर 29 दिसंबर को 750 प्रतिनिधि द्वारा जो शोभायात्रा निकाली जाएगी और उसके बाद जो खुला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा उसका साक्षी बनेगा। राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सुमित शर्मा ने कहा प्रांत अधिवेशन हमारी संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण आयोजन है हमारे प्रांत अध्यक्ष व प्रांत मंत्री के निर्वाचन के साथ साथ अधिवेशन में प्रांत की वर्ष 2025-2026 में संगठन कार्य करने हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
साथ ही इस वर्ष देहरादून में सम्पन्न हुए 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को इस प्रांत अधिवेशन में सर्वसम्मति से पारित किया जाएगा साथ ही वर्ष भर में ब्रज प्रांत मे हुए संगठन के कार्यों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के वृत्तों की विस्तृत जानकारी प्रांत मंत्री अपने मंत्री प्रतिवेदन में सभी प्रतिनिधियों के समक्ष रखेंगे।
प्रांत भर से आने वाले समस्त प्रतिभागी प्रतिनिधि इस तीन दिवसीय अधिवेशन में शिक्षा ,खेल ,सेवा, समाज एवं पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रेस वार्ता में प्रांत सहमंत्री पायल गिहार विभाग संयोजक हरिमोहन पटेल जिल मीडिया संयोजक अशीष देव मिश्र आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights